फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teacher punished for twenty years for raping a student

मासूम छात्रा से दुष्कर्म में शिक्षक को बीस वर्ष की सजा

Mon, 07 Dec 2020 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Teacher punished for twenty years for raping a student
छात्रा से दुष्कर्म में शिक्षक को बीस साल की सजा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट ने बीस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। बीस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना जमा न करने पर आरोपी को दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की सात वर्षीय पुत्री कोटेदार के घर में ट्यूशन पढ़ने जाती थी। करथिया निवासी विनीत दुबे पढ़ाने आता था। 27 जुुलाई 2018 को भी छात्रा ट्यूशन पढ़ने गई थी। विनीत ने पढ़ाने के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया और छात्रा को रोक लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

छात्रा ने घटना की जानकारी माता पिता को घर जाकर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट में चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट हर्षवर्धन ने गवाहों के बयान व साक्ष्यों के आधार पर दोष सिद्ध होने पर विनीत दुबे को बीस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही बीस हजार रुपये जुुर्माना जमा करने का आदेश दिया। जुर्माना न देने पर आरोपी को दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जुर्माने की रकम का भुगतान कोर्ट के माध्यम से पीड़िता को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed