फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teacher leader suspended in defiance of order

आदेश की अवहेलना करने में शिक्षक नेता निलंबित

Wed, 16 Oct 2019 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Teacher leader suspended in defiance of order
फर्रुखाबाद। विद्यालय में शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण न कराने का मामला संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के सामने पहुंचा। डीएम की नाराजगी पर बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए रामसिंह ने शिक्षक नेता प्रधानाध्यापक विजय बहादुर यादव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदाबाद प्रथम के प्रधानाध्यापक शिक्षक नेता विजय बहादुर यादव है। यह विद्यालय अंग्रेजी माध्यम की तर्ज पर पढ़ाई को चयनित हुआ है। बीएसए ने इस विद्यालय में पांच शिक्षकों की तैनाती की है। जो शिक्षक तैनात हुए हैं व अपने-अपने विद्यालय से रिलीव होकर प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदाबाद प्रथम में कार्यभार ग्रहण करने गए। उनको प्रधानाचार्य विजय बहादुर यादव ने कार्यभार ग्रहण नहीं कराया। तब बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मदाबाद को शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण करवाने का आदेश दिया। इसके बाद भी जब शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया तो वह मंगलवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम से शिकायत की। डीएम मोनिका रानी ने मामले को गंभीरता से लिया और बीएसए से जवाब मांगा। बीएसए ने पूरे मामले की जानकारी दी। डीएम की नाराजगी पर खंड शिक्षा अधिकारी ने आनन फानन में बीएसए को रिपोर्ट दी। जिसके आधार पर बीएसए ने शिक्षक नेता विजय बहादुर यादव को निलंबित कर दिया। बीएसए रामसिंह ने बताया कि आदेश की अवहेलना करने के मामले में निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed