{"_id":"5e41a4b38ebc3ee5991be3f7","slug":"teacher-farrukhabad-news-knp543824772","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने खंड शिक्षा अधिकारी से बताया जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने खंड शिक्षा अधिकारी से बताया जान का खतरा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गूजरपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मौर्या व उनके साथियों से खुद की जान का खतरा बताया है। इसकी शिकायत जिला प्रभारी मंत्री को भेजी है। इसमें बीईओ पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रवीन पाल ने प्रभारी मंत्री को भेजी शिकायत में कहा कि उनके विद्यालय में 104 बच्चे पंजीकृत हैं। वे अकेले शिक्षक हैं। सहयोग में अनुदेशक सत्यवीर तैनात हुए थे। उन्हें बीईओ ने बीआरसी पर 6 नवंबर 2019 को संबद्ध कर लिया। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित होने लगा। इसकी शिकायत करने पर बीईओ रंजिश मानने लगे। 30 नवंबर को वे कुछ अराजकतत्वों के साथ विद्यालय आए और गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
वे भाजपा नेता के पुत्र हैं। इस कारण बीईओ व उनके साथियों ने भाजपा नेताओं और सांसद के खिलाफ भी अपशब्दों का प्रयोग किया। 2 दिसंबर को अनुदेशक का संबद्धीकरण समाप्त हो गया। वे विद्यालय आने लगे। 4 दिसंबर को बीईओ विद्यालय आए और उनसे अभद्रता कर शिक्षण कार्य में बाधा डाली। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों की। उनको उच्च अधिकारियों ने कई नोटिस भी दिए।
विज्ञापन
16 जनवरी को अनुदेशक का तबादला कर दिया गया। इससे वह विद्यालय में फिर से अकेले हो गए। बीईओ मानसिक रूप से उनका उत्पीड़न कर रहे हैं और उच्च अधिकारियों को गलत रिपोर्ट देकर करवा रहे हैं। इससे बीईओ और अराजकतत्वों से उसको जान का खतरा बन हुआ है।
बीईओ शिवशंकर मौर्या ने बताया कि शिक्षक गलत आरोप लगा रहे है। विभागीय काम से अनुदेशक को बीआरसी से संबद्ध किया गया था। कंपोजिट ग्रांट से 50 हजार रुपये निकालने के बाद शिक्षक ने काम नहीं कराया। डेढ़ माह पूर्व जब जांच करने विद्यालय गए तो शिक्षक ने उनके साथ गालीगलौज किया था। इसकी शिकायत सीडीओ व बीएसए से की थी। वह विद्यालय नहीं आते, इससे विद्यालय बंद रहने से गांव के लोग भी शिकायत करते हैं।
विद्यालय की मान्यता जांच को दिए आदेश
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के मोहल्ला बजरिया निहालचंद्र निवासी रजनीश त्रिपाठी ने मोहल्ला खैराती खां में चल रहे कान्वेंट स्कूल को गलत तरीके से मान्यता दिए जाने की सीडीओ से शिकायत की। इसमें मान्यता संबंधी मानक पूरे न होने की बात कहीं है। सीडीओ ने बीएसए को विद्यालय की मान्यता संबंधी जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।