फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teacher clusters gave mass resignation due to accountability

Farrukhabad News: जवाबदेही तय होने से शिक्षक संकुलों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र

Wed, 03 May 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 03 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Teacher clusters gave mass resignation due to accountability
फर्रूखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को शिक्षक संकुल नियुक्त किया गया था। उनसे शासन की ओर से दिए गए आदेशों के संबंध में कार्य लेना था। अब जवाबदेही तय होते ही शिक्षक संकुलों ने त्यागपत्र दे दिया है। शिक्षकों का कहना है कि शिक्षक पद का दायित्व निर्वहन करते हुए अब अतिरिक्त कार्य नहीं कर सकेंगे।नगर शिक्षाधिकारी को भेजे पत्र में शिक्षक संकुल मोहन द्विवेदी, रेशमा आरा, नीता, दीपक शर्मा आदि ने कहा कि विगत तीन वर्षों से नगर क्षेत्र में कार्यरत हैं। जबकि उनका कार्यकाल दो वर्ष का ही था। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से दिए गए दीक्षा, डीबीटी, यू-डायस, मिशन प्रेरणा पोर्टल, निपुण भारत, डीसीएफ आदि को बिना विद्यालय छोड़े सफलता पूर्वक करवाया। अब शिक्षक संकुल की विभागीय बैठकों में उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। समय पर कार्य न होने से जवाबदेही भी तय की गई है। यह अनुचित है। कहा कि शासनादेश के अनुसार उनके कार्यकाल के अधिकतम दो वर्ष समाप्त हो चुके हैं। जिसके बारे में प्रार्थना पत्र देकर बताया जा चुका है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सामूहिक रूप से संकुल शिक्षक के पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की।
विज्ञापन


-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed