{"_id":"5e2494558ebc3e4ae07e9307","slug":"teach-cadets-how-to-rescue-in-case-of-fire-farrukhabad-news-knp5394496134","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैंप में कैडेट्स को सिखाए गए आग लगने पर बचाव के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैंप में कैडेट्स को सिखाए गए आग लगने पर बचाव के तरीके
विज्ञापन
एनसीसी के कैंप में आग पर काबू पाने का प्रशिक्षण लेते एनसीसी कैडेट्स।
- फोटो : FARRUKHABAD
फतेहगढ़ में सेना क्षेत्र में चल रहे एनसीसी कैंप में रविवार को एनसीसी कैडेट्स को आग लगने पर उससे बचाव के तरीके सिखाए गए। इसके अलावा ड्रिल व शस्त्र चलाने का भी प्रशिक्षण दिया गया।
12 यूपी बटालियन की ओर से सेना क्षेत्र में एनसीसी कैडेट्स का कैंप चल रहा है। कैंप कमांडेंट कर्नल राजीव नेगी ने रविवार को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, भंवर सिंह, ओमवीर सिंह, लाखन सिंह, सुरेंद्र सिंह, योगेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार की टीम ने कैडेटों को आग लगने के विभिन्न कारण और आग पर काबू करने के तरीके सिखाए और डेमो करके भी दिखाया।
टीम ने बताया कि ज्यादातर आगजनी की घटनाएं लापरवाही व सुरक्षा उपायों को न अपनाने के कारण होती हैं। इसलिए हमेशा सावधानी बरतें और खुद के साथ-साथ जान माल की सुरक्षा करें। इसके साथ शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल व शस्त्र चलाने का तरीका भी दिखाया गया।
विज्ञापन
दोपहर बाद सभी कैडेटों के बीच राष्ट्रीय नागरिकता कानून पर समूह चर्चा की गई। इसमें सभी ने अपने-अपने विचार रखे। शाम को खो-खो, बालीवाल, कबड्डी का अभ्यास कराया गया। इस दौरान डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल आरके यादव, कैप्टन संदीप माधव, लेफ्टिनेंट बलविंदर सिंह, ट्रेनिंग अफसर सतीश यादव, आशीष कुमार, सतीश कुमार, मोतीराम मौजूद रहे।