{"_id":"610979a38ebc3ec34e1a6e7f","slug":"tappebaaz-took-8-lakh-jewelery-farrukhabad-news-knp64411147","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज से टप्पेबाज ले गए आठ लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज से टप्पेबाज ले गए आठ लाख के जेवर
विज्ञापन
लालगेट पर खड़ी टप्पेबाजी का शिकार रचना गुप्ता।
- फोटो : FARRUKHABAD
टप्पेबाज ले गए आठ लाख के जेवर
फर्रुखाबाद। शाहजहांपुर जाने को बस के इंतजार में खड़ी एक महिला को झांसा देकर टप्पेबाजों ने आठ लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
मैनपुरी के कुसमरा कस्बा निवासी संजय गुप्ता ठेकेदारी करते हैं। उनकी ससुराल शाहजहांपुर में है। उनकी पत्नी रचना गुप्ता दो बेटियों के साथ मायके जाने के लिए मंगलवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड पहुंची। वे बस के इंतजार में थीं, तभी दो युवक आए उन्होंने शाहजहांपुर के लिए बैंक की कार होने की बात कही।
उन्होंने एक लिफाफा दिया जिसमें जेवर रखने को कहा। रचना ने रख दिए और उसे अपने बैग में रख लिया। वे उन्हें थोड़ी दूर पर कार की ओर ले जा रहे थे, तभी बीच में उन्होंने लिफाफा बदल दिया और गायब हो गए। जब वे डाकघर के पास पहुंची तो वहां कार भी नहीं खड़ी थी।
विज्ञापन
तब तक बस भी आ गई तो वे वापस बस की ओर आने लगी। इसी बीच उन्होंने अपना लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें जेवर की जगह गिट्टी, लकड़ी भी थी। उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 सोने की चूड़ी 70 ग्राम, 30 ग्राम का मंगलसूत्र, 18 ग्राम की चेन व एक अंगूठी, जिनकी कीमत करीब 8 लाख रुपये है, टप्पेबाजों ने पार कर दिए। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
रविवार की घटनाओं में नहीं की लिखा पढ़ी
रोडवेज बस स्टैंड पर टप्पेबाजों का राज है। इसकी वजह पुलिस की मिलीभगत बताई जा रही है। रविवार को भी दो व्यापारियों से टप्पेबाजी हुई थी।
डग्गामार वाहनों से वसूली में व्यस्त रहते जिम्मेदार
रोडवेज बस स्टैंड के सामने डग्गामार वाहनों का अवैध संचालन होता है। पुलिस की शार्गिदगी में वे सवारियां भरते हैं। इससे भी अराजकतत्वों को बढ़ावा मिला है।