फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Take bath in the water of any river, you get results like Kumbh: Brahmachari

किसी भी नदी के जल से करें स्नान, मिलता है कुंभ जैसा फल : ब्रह्मचारी

Wed, 29 Jan 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 29 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Take bath in the water of any river, you get results like Kumbh: Brahmachari
फर्रुखाबाद/ अमृतपुर। प्रमुख साही स्नान पर्व पर गंगा में स्नान करने से कुंभ का फल मिलता है। स्नान पर्वों पर प्रयागराज कुंभ की भीड़ में जाने से बचें। महंत ब्रह्मारी ने भक्तों को से कहा कि माघ में किसी भी नदी के जल से स्नान करने से कुंभ स्नान का फल मिलता है।
विज्ञापन

दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी ने कहा कि माघ के महीने में किसी भी नदी में स्नान करने से कुंभ का फल मिलता है। माघ के महीने में गंगा, सरजू, यमुना आदि नदियों में स्नान करने से वही फल मिलेगा जो कुंभ में स्नान करने से मिलता है। कुंभ का महत्व अलग ही है। श्रद्धालु कुंभ स्नान करने के लिए विशेष पर्व पर जाने से बचें। पर्व के बाद भी कुंभ का स्नान किया जाना फलदाई है।
विज्ञापन

मनुष्य का मन जब तक पवित्र नहीं है। तब तक कहीं भी जाएं, लेकिन फल मिलने वाला नहीं है। तीर्थ में किए गए पाप नष्ट हो सकते हैं, लेकिन कुंभ में किए गए पाप का कहीं मोक्ष नहीं है। पर्व पर घर में रहकर त्रिवेणी, सागर, गंगा, यमुना, सरजू आदि नदियों का जल किसी पात्र में डालकर उसमें स्थानीय जल मिलाकर स्नान करें, तब भी पर्व का फल मिलता है। कुंभ का महत्व है, लेकिन अपने परिजनों को कैसे सुरक्षित रखें, इसका भी ध्यान रखना जरूरी है। भीड़ में कहीं न जाएं और घर में ही गंगाजल मिलाकर स्नान करें और भजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed