फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tablet distribution took place in PD Mahila PG College

Farrukhabad News: पीडी महिला पीजी कॉलेज में हुआ टैबलेट वितरण

Sat, 17 May 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 17 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Tablet distribution took place in PD Mahila PG College
कार्यक्रम के दौरान टैबलेट के साथ मौजूद छात्राएं व स्टाफ। - फोटो : संवाद
फर्रुखाबाद। पीडी महिला पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत छात्राओं को निशुल्क टैबलेट वितरित किए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विनीता मिश्रा के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। उन्होंने छात्राओं को टैबलेट के उपयोग के सही तरीके समझाए और बताया कि यह उपकरण न केवल पढ़ाई में मदद करेगा, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, ऑनलाइन कोर्स, ई-पुस्तकों व अन्य डिजिटल सामग्री तक पहुंच भी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे तकनीक का सदुपयोग कर अपने भविष्य को बेहतर बनाएं।

इस अवसर पर डिजी शक्ति योजना के नोडल प्रभारी डॉ. अतुल प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह योजना चलाई जा रही है। इस अवसर पर दीपचंद वर्मा, डॉ. प्राची गंगवार, विशाल मिश्रा, रतन कुमार, मोहित सेंगर, मोहित दीक्षित सहित अन्य शिक्षकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed