फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sword of action hanging on lineman and JE

Farrukhabad News: लाइनमैन व जेई पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Fri, 25 Oct 2024 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sword of action hanging on lineman and JE
फर्रुखाबाद। बिजली कनेक्शन के नाम पर सुविधाशुल्क लिए जाने का ऑडियो वायरल होने के मामले में न्यू भोलेपुर उपकेंद्र के जेई और लाइनमैन पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता (एसई) ने अधिशासी अभियंता शहरी (एक्सईएन ) को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को एक्सईएन के निर्देश पर एसडीओ प्रथम मौके पर जांच करने गए। उन्होंने उपभोक्ता के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन

न्यू भोलेपुर से जुड़े मोहल्ला नरायनपुर में गीता सिंह के पुत्र अरुण कुमार का बीते दिनों ऑडियो वायरल हुआ था। वायरल ऑडियो में अरुण कुमार और एक व्यक्ति के बीच कनेक्शन के नाम पर रुपये लिए जाने की बात हो रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसई अजय कुमार ने जांच एक्सईएन शहरी बृजभान कोे करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को एसडीओ प्रथम अजय कुमार मोहल्ला नरायनपुर पहुंचे। उन्होंने गीता सिंह के पुत्र अरुण कुमार से वायरल ऑडियो के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण कुमार ने बताया कि एसडीओ जांच करने आए थे। ऑडियो वायरल के मामले में उन्होंने जो पूछा, वह बता दिया। वे कनेक्शन कराने का आश्वासन देकर चले गए।
एक्सईएन शहरी ने बताया कि एसडीओ प्रथम को जांच के लिए नरायनपुर भेजा था। उन्होंने बताया कि जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed