फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Swindler of betting mafia Hasnain gang arrested

Farrukhabad News: सट्टा माफिया हसनैन गैंग का बदमाश गिरफ्तार

Thu, 14 Dec 2023 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Swindler of betting mafia Hasnain gang arrested
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर में फरार चल रहे सट्टा माफिया हसनैन गैंग के शातिर बदमाश को मऊदरवाजा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर में सट्टा का बड़ा कारोबार करने वाले खटकपुरा के गैंग लीडर हसनैन, सदस्य दिलशाद, चांद मियां, सरताज, सोहिल, रोहित, गढ़ी अब्दुल मजीद खां के राजू उर्फ इरशाद व बक्कास, दरीबा पूर्व के गुड्डन उर्फ मनोज, जंगबाज खां के पप्पू उर्फ रामप्रसाद, कुइया बूट के पारुल, पालीवाल वाली गली भोलेपुर के सर्वेश पाल के खिलाफ शहर कोतवाली में छह माह पहले गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से गुड्डन उर्फ मनोज फरार चल रहा था। मुकदमे की जांच कर रहे मऊदरवाजा इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह को इसकी तलाश थी। एसओजी की मदद से पुलिस ने बुधवार को तिकोना चौकी के पास से गुड्डन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह हसनैन गैंग का सदस्य है। उसके साथ मिलकर अपराध करता था। वह अभी तक पुलिस से बचता रहा। गुड्डन के खिलाफ एनडीपीएस, बिजली चोरी, जुआ आदि के छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed