फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gunpowder samples sent to Agra for testing.

Farrukhabad News: जांच के लिए आगरा भेजे गए बारूद के नमूने

Sat, 03 Oct 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gunpowder samples sent to Agra for testing.
शमसाबाद। विस्फोट के बाद शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से बारूद समेत कई नमूने जुटाए। लिए गए नमूनों को जांच के लिए आगरा की प्रयोगशाला भेजा गया है। अब जांच रिपोर्ट आने पर ही धमाके की सही वजह का खुलसा हो सकेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मीरा दरवाजा निवासी सरफुद्दीन की आतिशबाजी बनाने की दुकान में धमका हो गया था। धमाका इतना तेज था कि आतिशबाजी की दुकान पूरी तरह जमींदोज हो गई थी। घटना के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से मिले अवशेष और बारूद के नमूने लिए। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि घटनास्थल से मिले बारूद के नमूनों की जांच कराई जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद धमाके के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed