{"_id":"667462b97dcc1b0840045e44","slug":"sweaty-players-are-learning-the-tricks-of-cricket-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-112613-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पसीने से तरबतर खिलाड़ी सीख रहे क्रिकेट के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पसीने से तरबतर खिलाड़ी सीख रहे क्रिकेट के गुर
Thu, 20 Jun 2024 10:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। क्रिकेट के गुर सीखने के लिए भीषण गर्मी के बावजूद खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अभ्यास के दौरान पसीना से तरबतर खिलाड़ियों का हौसला देखते ही बनता है। गुरुवार को क्रिकेट समर कैंप में कोच ने गेंदबाजी के टिप्स खिलाड़ियों को दिए।
डीके स्पोर्ट्स कांप्लेक्स याकूतगंज में चल रहे समर कैंप में एनआईएस कोच विवेक सोनकर खिलाड़ियों को गेंदबाजी की बारीकियां सिखा रहे थे। पसीना से तरबतर खिलाड़ी भी उनकी एक-एक बात को बड़े ध्यान से सुन रहे थे। कोच ने खिलाड़ियों से कहा कि तेज गेंदबाजों के सामने फुटवर्क का विशेष ध्यान रखना होता है। एक जगह खड़े रहकर शॉट मारने से गेंदबाज आपको जल्द ही आउट कर सकता है।
सबसे ज्यादा एलबीडब्ल्यू से आउट होने का डर रहता है, क्योंकि जब आप फुटवर्क का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो गेंदबाज सीधे पैड पर गेंद मारेगा। इससे आप आसानी से एलबीडब्ल्यू हो जाएंगे। फुटवर्क का इस्तेमाल करने से एलबीडब्ल्यू से आउट होने का खतरा 80 प्रतिशत कम हो जाता है।
विज्ञापन
कोच ने कहा कि बल्लेबाजी के दौरान तकनीक पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने गेंदबाजों को भी क्रिकेट की खूबियों से अवगत कराया। छोटे बच्चों को उन्होंने डिफेंस और कवर ड्राइव मारना सिखाया। इस अवसर पर राशिद खान, कासिम खान व राज वर्मा आदि मौजूद रहे।