फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Swargdham Road left incomplete.

Farrukhabad News: आधा-अधूरा बनाकर छोड़ दिया स्वर्गधाम रोड

Fri, 11 Sep 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Swargdham Road left incomplete.
फर्रुखाबाद। 25 लाख रुपये की लागत से बन रहा पांचाल घाट स्वर्गधाम रोड तीन माह से अधूरा पड़ा है। सड़क का केवल एक हिस्सा ही बनाया गया है, जिससे जलभराव और गहरे गड्ढों की समस्या पैदा हो गई है। शव यात्रा में आने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह सड़क पांचाल घाट स्थित स्वर्गधाम को जोड़ती है, जहां फर्रुखाबाद सहित इटावा, मैनपुरी, कन्नौज और एटा के सीमावर्ती गांवों से भी लोग अंतिम संस्कार के लिए आते हैं। रोजाना औसतन 50 शवों का अंतिम संस्कार यहां होता है। 225 मीटर लंबी यह सड़क वर्ष 2019-20 में बनी थी और जर्जर हालत में थी।
विज्ञापन

सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने इसके लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत कराए थे। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने जून में पांच मीटर चौड़ी आरसीसी सड़क का निर्माण शुरू किया था। करीब तीन माह पहले ठेकेदार ने सड़क का लगभग ढाई मीटर चौड़ा एक हिस्सा बनाकर काम रोक दिया। इससे कई जगहों पर कीचड़ भर गया है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की आपत्तियां
सोता बहादुरपुर के पूर्व प्रधान शिवाजी ने बताया कि कागजों में मार्ग आठ फीट चौड़ा है। उन्होंने एक-एक मीटर जमीन लेने का आग्रह किया था, लेकिन दो-दो मीटर जमीन ले ली गई। अब मार्ग अधूरा होने से नई मुसीबत खड़ी हो गई है। सोता बहादुरपुर के अहमद शेर ने कहा कि छह इंच ऊंची आरसीसी ठोकर से वाहनों के टायर फट रहे हैं और कारों के इंजन व बॉडी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। कई दोपहिया वाहन सवार भी गिरकर घायल हो रहे हैं। मीना देवी का मकान सड़क किनारे है, उन्होंने बताया कि तीन महीने से कीचड़ से परेशान हैं। घंटों जाम लगना आम बात है और घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
निर्माण में देरी का कारण
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एई अभिषेक कुमार ने बताया कि स्वर्गधाम रोड पर जल निगम को भूमिगत पाइपलाइन डालनी थी। सड़क बन जाने पर जल निगम इसे खोदकर बर्बाद कर देता, इसलिए काम रोकना पड़ा। जल निगम ने एक अगस्त को काम पूरा होने की सूचना विभाग को दी। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण अभी काम नहीं हो सकता। बारिश बंद होते ही कुछ ही दिनों में निर्माण पूरा करवा दिया जाएगा।

विधायक का आश्वासन
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने भी निर्माण में देरी का कारण जल निगम की पाइपलाइन बताया। उन्होंने कहा कि जल निगम ने अब पाइपलाइन डाल दी है। बारिश बंद होते ही सड़क का काम फिर से शुरू कर दिया जाएगा। विधायक ने यह भी बताया कि सड़क के साथ दोनों ओर नाली का निर्माण भी होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed