फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Suspended headmaster committed suicide by hanging

Farrukhabad News: निलंबित प्रधानाध्यापक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sun, 16 Apr 2023 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Suspended headmaster committed suicide by hanging
अमृतपुर। निलंबित प्रधानाध्यापक ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बहन ने भाई को फंदे पर लटका देेखा तो शोर मचाया। प्रधानाध्यापक के खिलाफ छात्राओं व शिक्षामित्र से छेड़छाड़ के दो मुकदमे पिछले माह दर्ज किए गए थे। पत्नी दो वर्ष से बच्चों के साथ मायके में रह रही है। उसने भी प्रधानाध्यापक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कर रखा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बलीपट्टी रानीगांव निवासी अनंतराम दिवाकर(38) प्राथमिक स्कूल परमापुर में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। तीन मार्च को स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में एक अभिभावक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रधानाध्यापक को पकड़ लिया था। हालांकि छात्राओं ने कोर्ट में प्रधानाध्यापक के खिलाफ बयान नहीं दिए। इस पर पुलिस ने अनंतराम का शांतिभंग में चालान कर दिया था। एसडीएम ने प्रधानाध्यापक को 14 दिन के लिए जेल भेजा दिया था।
विज्ञापन

बीएसए लालजी यादव ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया था। जेल से छूटकर आए प्रधानाध्यापक ने स्कूल पहुंचकर शिक्षामित्र से अभद्रता कर दी। 18 मार्च को स्कूल की शिक्षामित्र ने अनंतराम के खिलाफ धमकी देने व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से अनंतराम मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। अनंतराम की शादी जनपद हरदोई थाना लोनार गांव नकटौरा निवासी रोली के साथ हुई थी। दो वर्ष से पत्नी रोली बेटी श्रेया व साक्षी के साथ मायके में रह रही हैं। उसने अनंतराम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अनंतराम के पिता गौरी शंकर व मां ईश्वरी देवी दवा लेने आगरा गए थे। अनंतराम रात को घर आया और कमरे में सोने चला गया। बहन श्वेता व भाई अभिलाख दूसरे कमरे में सो रहे थे। अनंतराम ने रात में किसी समय कमरे के पंखे के कुंडे पर साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह बहन श्वेता ने आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर अंदर जाकर देखा तो अनंतराम को लटका हुआ पाया। श्वेता के शोर मचाने पर भाई अभिलाख सहित आस-पास के लोग आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक अनंतराम की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई।

लगभग एक वर्ष पहले स्कूल में शराब के नशे में हंगामा करने में अनंतराम को बीएसए ने निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी थी। जनवरी में जांच पूरी होने के बाद बीएसए ने अनंतराम को बहाल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed