फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Surya Namaskar by students, teachers and employees

छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों ने किया सूर्य नमस्कार

Fri, 14 Jan 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Surya Namaskar by students, teachers and employees
राजकीय बालिका इंटर कालेज राजेपुर में सूर्य नमस्कार करातीं व्यायाम शिक्षिका अनुसुइया दीक्षित। ? - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों ने सूर्य नमस्कार किया। इसकी फोटो वेबसाइट पर अपलोड की, जिससे देश में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का कीर्तिमान बन सके। सूर्य नमस्कार की फोटो वेबसाइट पर बहुत धीमी गति से अपलोड हुई। इससे शिक्षक, कर्मचारी व छात्र परेशान रहे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में एक जनवरी से 20 फरवरी तक 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का कीर्तिमान बनाया जाना है। इसके लिए वेबसाइट पर पंजीकरण करने के बाद सूर्य नमस्कार कर फोटो अपलोड करनी है। शुक्रवार को मकर संक्रांति के दिन जिले में 70 हजार लोगों के सूर्य नमस्कार किए जाने का लक्ष्य मिला था।
विज्ञापन

मोहनलाल शुक्ला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संदीप कुमार चतुर्वेदी, सत्येंद्र सिंह, दिनेश चंद्र, चंद्रपाल, संदीप कुमार, संतोष कुमार, यशपाल यादव ने वेबसाइट पर पंजीकरण किया। इसके बाद विद्यालय में सूर्य नमस्कार कर फोटो अपलोड की। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजेपुर की शिक्षिका अनुसुइया दीक्षित व छात्राओं ने पंजीकरण करने के बाद सूर्य नमस्कार कर फोटो अपलोड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों ने भी पंजीकरण करने के बाद सूर्य नमस्कार कर फोटो अपलोड किए। नोडल अधिकारी जीजीआईसी राजेपुर की प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने बताया कि कितने लोगों ने सूर्य नमस्कार किया, इसकी जानकारी नहीं हो सकती है।

यह वेबसाइट पर अपलोड होती है, जिससे संख्या बढ़ती रहती है। किस जिले में कितने लोगों ने सूर्य नमस्कार शुक्रवार को किया। यह पता नहीं चल सकता है। वेबसाइट पर फोटो बहुत देर से अपलोड होने की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed