फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sunshine seen in the afternoon, chill persists

दोपहर में दिखी धूप, ठिठुरन बरकरार

Mon, 17 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sunshine seen in the afternoon, chill persists
शहर के नेहरू रोड पर ठंड से बचने के लिए शॉल ओढ़ कर जा रही युवति। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कड़ाके की ठंड से निजात नहीं मिल पा रही है। सोमवार दोपहर बाद धूप तो निकली, लेकिन शीत लहर के कारण ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सकी। छतों, पार्कों व चौराहों आदि स्थानों पर शीत लहर के बीच लोग धूप सेंकते नजर आए। शाम ढलते ही बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में कैद सा करा दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही घने बादल और बर्फीली हवाओं से परेशान लोग घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। दोपहर करीब 12 बजे हल्की धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की। महिला-पुरुष छतों और खुले मैदानों में ठंडी हवाओं के बीच ही धूप सेंकते दिखाई दिए।
विज्ञापन

बार-बार बादल छाने से धूप की तपिश भी तेज न हो सकी। तीन बजे के बाद आसमान तो साफ हो गया, मगर दिन ढलने से ठिठुरन फिर बढ़ गई। लोग जल्द ही घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए। रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत सार्वजनिक स्थलों पर यात्री सर्दी से परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात आठ बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। रोडवेज बस स्टैंड के अलाव पर नगर पालिका इतनी लकड़ी नहीं डालती कि यात्रियों की रात कट सके। लिहाजा परिसर में खड़े एक सूखे पेड़ की मोटी डाल काटकर अलाव की व्यवस्था की गई। शाम ढलते ही इन स्थानों पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। अलाव से यात्रियों ने राहत की सांस ली।

सुबह कोहरे व शीत लहर से गलन बढ़ गई है। दो दिन से सर्दी चरम पर है। सुबह कोहरे के बीच वाहनों की हेड लाइट भी जलती रही। गलन इतनी है कि हाथ जेब से बाहर निकालना मुश्किल हो रहा है। शीतलहर से ठिठुरन काफी बढ़ गई है। नगर के आसपास सुबह कोहरा हल्का रहा, मगर देहात क्षेत्र व खुले इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे के बाद शीतलहर के चलते कोहरा कम हुआ और धूप निकल आई। हालांकि गलन भरी सर्दी में धूप बेअसर रही। धूप निकलने पर लोग अपने घरों से निकले, लेकिन किसान खेतों पर काम करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। धूप के बाद भी लोग अलाव तापते रहे।

अलाव न जलने से लोहिया अस्पताल में लकड़ी बीनकर ठंड दूर करने के लिए आग जलाता होमगार्ड। संवाद

अलाव न जलने से लोहिया अस्पताल में लकड़ी बीनकर ठंड दूर करने के लिए आग जलाता होमगार्ड। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed