फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sugarcane laden tractor overturned on the road, putting jam

गन्ना लदा ट्रैक्टर सड़क पर पलटा, लगा जाम

Thu, 16 Feb 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Thu, 16 Feb 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane laden tractor overturned on the road, putting jam
ट्रैक्टर ट्राली खराब होने के बाद गंगा पुल पर लगा जाम। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
टेंपों को बचाने में गन्ना तौल के लिए जा रही ट्रैक्टर ट्राली गांव संतोषापुर के पास पलट गई। इससे करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक महेश चुटहिल हो गया।

गांव हंसी नगरा निवासी महेश कुमार अपना गन्ना ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर गन्ना तौल सेंटर संतोषापुर जा रहे थे।

महेश खुद ही ट्रैक्टर चला रहे थे। गांव से बाहर निकलते ही सड़क पर टेंपो को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस दुर्घटना में महेश चुटहिल हो गए। बीच सड़क पर गन्ना फैलने से जाम लग गया। महेश ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने महेश का नर्सिंग होम में उपचार कराया और दूसरी ट्रैक्टर-ट्राली को मंगवाकर गन्ना लदवाकर गन्ना तौल सेंटर भेजा।
विज्ञापन



 पांचाल घाट पर गंगा नदी पर बने पुल के बीचोबीच ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली व बस खराब हो गई। कई घंटे बीतने के बावजूद यातायात पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को साइड में खड़ा कराने की व्यवस्था नहीं की। इस कारण दोपहर बाद जाम लग गया। चौपहिया व दुपहिया वाहन इसमें फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद यातायात निरीक्षक चंद्रपाल ने सिपाहियों के साथ पहुंचकर वाहनों जाम खुलवाने की कवायद की। पूरे दिन चार घंटे तक जाम से लोग जूझते रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed