फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   sucide in farrukhabad

पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव

Sat, 11 Apr 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
sucide in farrukhabad
कमालगंज के जीरागौर गांव में घटना स्थल पर प्रधान से पूछताछ करते प्रभारी निरीक्षक व फोरेंसिक टीम। ? - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। 50 वर्षीय ग्रामीण का शव गांव में पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। जानकारी पर प्रधान ने थाने में सूचना दी। परिजनों ने बताया कि बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव जीरागौर निवासी उस्मान शनिवार सुबह 9 बजे घर से खाना खाकर खेत जाने के लिए निकले थे। दोपहर को गांव के बच्चे मजार पर गए तो उन्होंने उस्मान का शव पेड़ से लटका देखा। बच्चों ने प्रधान व उस्मान के परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रधान असद मियां की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह फील्ड यूनिट टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। उस्मान के पुत्र सलमान ने बताया कि पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पांच दिन पूर्व उनकी दवा खत्म हो गई थी, इससे वे परेशान थे। लॉकडाउन की वजह से दवा लेने नहीं जा पाया। दरोगा शिशुपाल सिंह ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed