{"_id":"698f82d04f031037a1036d7e","slug":"stunts-on-expensive-cars-during-farewell-video-goes-viral-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-109066-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फेयरवेल में महंगी गाड़ियों पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फेयरवेल में महंगी गाड़ियों पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल
Sat, 14 Feb 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर से सटे एक नामचीन स्कूल में बीते दिन हुई फेयरवेल के बाद रईसजादों ने अनुशासन को तार-तार कर दिया। महंगी कारों में सवार होकर युवक व युवतियां कारों के दोनों तरफ खिड़कियां खोलकर लटकती दिखीं। गनीमत रही कि हादसा नहीं हुआ।
जिले के स्कूलों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात का पाठ पढ़ाने के लिए यातायात विभाग और अन्य अधिकारी जागरूकता अभियान चलाते हैं। स्कूल प्रशासन भी छात्रों को अनुशासन में रहने के लिए खासा प्रचार-प्रसार करते हैं। बीते दिन कायमगंज रोड स्थित एक नामचीन स्कूल में फेयरवेल पार्टी हुई। इसके बाद इंस्टाग्राम पर डाली गई कुछ वीडियो काफी अचंभित करने वाले हैं। महंगी गाड़ियों पर सवाल रईसजादे युवक व युवतियां खिड़कियां खोलकर उस पर लटकते दिख रहे हैं। अतिव्यस्त मार्ग पर छात्र-छात्राओं की स्टंट करती महंगी गाड़ियों से हादसे की आशंका रही। गनीमत रही कि कोई दुर्घटना नहीं हुई। इससे स्कूल के अनुशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।