{"_id":"621918f003ee7f5b00172af9","slug":"students-pratiyogita-selected-farrukhabad-news-knp682587644","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए दो छात्राएं चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए दो छात्राएं चयनित
विज्ञापन
खिलाड़ी सिमरन कनौजिया व निकिता दुबे। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कानपुर विश्वविद्यालय में हुए ट्रायल में जिले की दो छात्राएं आल इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं हैं।
दुर्गा नारायण महाविद्यालय फतेहगढ़ में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा निकिता दुबे और कृष्णा देवी डिग्री कॉलेज आवास विकास की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा सिमरन कनौजिया ने गुरुवार को विश्वविद्यालय कानपुर में हुए
ताइक्वांडो ट्रायल में भाग लिया था। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने पर दोनों छात्राओं का चयन ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया। यह प्रतियोगिता मार्च में होनी है। अभी स्थान और तिथि निर्धारित नहीं हुई है।
बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ के तहत छात्राओं को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देने वाले कोच अजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के तहत ताइक्वांडो का प्रशिक्षण फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में लिया था। दोनों छात्राओं ने जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई निकिता दुबे और सिमरन कनौजिया राज्यपाल से सम्मानित हो चुकी हैं। निकिता दुबे स्टेट स्तर पर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल और सिमरन एक गोल्ड
व एक सिल्वर मेडल हासिल कर चुकी हैं। वर्ष 2019 में निकिता दुबे बालिका दिवस पर एक दिन के लिए डीएम और सिमरन कनौजिया एसडीएम बनीं थीं। जिले में राज्यपाल के आने पर दोनों खिलाड़ियों को जिले का नाम रोशन
करने पर राज्यपाल ने सम्मानित किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने भी जिले में आने पर निकिता दुबे को सम्मानित किया था।