फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Students got 32 pages copy in LLB exam

एलएलबी परीक्षा में छात्रा के पास 32 पन्ने मिली नकल

Mon, 07 Dec 2020 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Students got 32 pages copy in LLB exam
भारतीय महाविद्यालय में एलएलबी की परीक्षा देते परीक्षार्थी। - फोटो : FARRUKHABAD
एलएलबी परीक्षा में छात्रा के पास 32 पन्ने मिली नकल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की एलएलबी परीक्षा में सोमवार को प्रथम पाली में 993 परीक्षार्थी शामिल हुए। तीनों केंद्रों पर 138 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कमालगंज केंद्र पर कन्नौज जनपद के एक विधि महाविद्यालय की छात्रा के पास नकल के 32 पेज मिले। उसकी उत्तर पुस्तिका को सील कर विश्वविद्यालय भेज दिया गया।
सोमवार को प्रथम पाली में द्वितीय सेमेस्टर के दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। शहर के भारतीय महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर एलएलबी के 298 में 243 व बीए एलएलबी के 104 में 96 छात्र शामिल हुए। डीएन कॉलेज फतेहगढ़ में एलएलबी के 259 में 232 छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

आरपी डिग्री कॉलेज कमालगंज में एलएलबी के 408 छात्रों में 365 व बीए एलएलबी के 62 में 57 छात्र परीक्षा देने पहुंचे। प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह व डॉ. एसआर सिंह के नेतृत्व में सचल दल ने तलाशी ली। कक्ष संख्या 8 में कक्ष निरीक्षकों ने गोपीनाथ सिंह लॉ कालेज यदुवंश नगर तालग्राम कन्नौज की एक छात्रा के पास से 32 पेज नकल बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed