फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Students gave the message of cleanliness

छात्रों ने दिया सफाई का संदेश

Thu, 29 Jan 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 29 Jan 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Students gave the message of cleanliness

कायमगंज के विद्या मंदिर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई

विज्ञापन
के स्वयंसेवकों ने चौथे दिन मुडौल गांव में ग्रामीणों से  बीमारी से बचने के लिए सफाई का ध्यान रखने की अपील की। डॉ. कल्पना भारती ने महिलाओं को सफाई के लिए प्रेरित किया। बीमारी से बचने के उपाय सुझाए।

छात्रों ने ग्रामीणों को घरों, गलियों, शौचालयों और शरीर की सफाई से बीमारी से बचने के गुर बताए। डॉ. कल्पना भारती ने महिलाओं को बच्चों को कुपोषण से बचाने और गंदगी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि सफाई कई बीमारियों से मनुष्य की रक्षा करती है।

रामदर्शनी इंटर कालेज भटासा के प्रधानाचार्य दिगेंद्र गंगवार ने छात्रों को अनुशासन में रहने का पाठ पढ़ाया। समाजसेवी भगवान शरण पांडेय ने छात्रों को अपने जीवन के संस्मरण सुना कर लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन प्रिया गुप्ता ने किया।

शिखा द्विवेदी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस दौरान आयोजित स्लोगन, पोस्टर, निबंध तथा रंगोली प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताएं स्वच्छता, स्वास्थ्य, मतदान और नारी सशक्तीकरण विषयों पर आधारित थीं। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य डा. वीके गुप्ता, विनायक तिवारी, मनोज वर्मा, डा. श्याम मिश्रा, कुलदीप आर्य, रवेंद्र शाक्य, कन्हैया सक्सेना मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed