{"_id":"5c2ba891bdec2257282d44ad","slug":"students-celebrate-the-anniversary-celebrations-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने लूटी वाहवाही
Tue, 01 Jan 2019 11:21 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
culture program
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री बाबू सिंह दद्दू जी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में आयोजित नव वर्ष एवं वार्षिक समारोह में रंगारंग कार्यक्रम के बीच कंबल वितरण किया गया। यहां छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों की वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा कि छात्र संस्कृति और संस्कार दोनों से जुड़ें तभी देशहित संभव है। अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
मंगलवार को भोजपुर स्थित आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज, लॉ कालेज, नर्सिंग कालेज, पैरामेडिकल कालेज, फार्मेसी कालेज, कृषि महाविद्यालय के सामूहिक वार्षिक समारोह में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन समेत विभिन्न विधाओं की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाह लूटी। एकल नृत्य में कुमारी अंचल ने ओरी चिरैया..अंगना में आ जा रहे, अंशुल शर्मा रंगीला तारा, रितु यादव ने दिल लै जा लै जा, छात्र आकाश, शिवम, प्रताप, शाकिब आदि ने नृत्य प्रस्तुत किया साथ ही कई छात्रों ने भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, भ्रष्टाचार पर करारी चोट करते हुए नाट्य प्रस्तुत किया।
विद्यालय के संरक्षक बाबू सिंह यादव दद्दू ने कहा कि जिले में छात्राओं को पढ़ने के लिए दूर जाना पड़ता था। इसके लिए शहर में उन्होंने करीब आधा दर्जन कन्या विद्यालय खुलवाए हैं। कालेज चेयरमैन डा. अनार सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ हमें सामाजिक तानेबाने से जुड़ना चाहिए। जब तक समाज सुदृढ़ नहीं होगा तब तक देश का विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। लोगों ने डा.अनार सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। अंचल यादव, अतिक्ष यादव, डा. अनीता यादव, डा. अमिता यादव, प्राचार्य डा. रंगनाथ मिश्र, रविनाथ सिंह, अजय पाल सिंह, विजय यादव, चंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।