फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stretchers had to pull captive guards for a sick prisoner

बीमार कैदी के लिए बंदी रक्षकों को खींचना पड़ा स्ट्रेचर

Fri, 03 Jul 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Stretchers had to pull captive guards for a sick prisoner
लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में कैदी को स्टेचर पर ले जाते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में यदि आप मरीज लेकर गए हैं, तो खुद ही स्ट्रेचर बाहर तक लाना और मरीज अंदर ले जाने की जिम्मेदारी उठानी होगी। इससे पुलिस विभाग भी अछूता नहीं रहता।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में कर्मचारियों की बेहद कमी है। जो ड्यूटी पर हैं, वे कभी व्यस्त होते, तो कभी लापरवाह हो जाते हैं। यही कारण है कि लोग अपने मरीजों को खुद अंदर तक पहुंचाने को मजबूर होते हैं। दोपहर करीब 12 बजे सेंट्रल जेल से कैदी शंकर (57) पुत्र श्रीपाल सिंह को लेकर दो बंदी रक्षक लोहिया अस्पताल पहुंचे। कैदी हालत गंभीर थी। इसलिए बंदी रक्षक दौड़कर स्ट्रेचर लेने गए, मगर अंदर कोई कर्मचारी नहीं दिखा। वह खुद ही स्ट्रेचर बाहर लाए और बीमार कैदी को एंबुलेंस से उतारकर उस पर लिटाकर खींचते हुए इमरजेंसी तक ले गए।
विज्ञापन

जब बंदी रक्षक कैदी को उठाकर लिटा रहे थे, तो उसका एक हाथ उल्टा दब गया। इससे कैदी की चीख निकल गई। हालांकि बंदी रक्षकों ने तुरंत ही उसे उठाकर सही कर लिया। ऐसे में यदि प्रशिक्षित कर्मी होता, तो यह दिक्कत नहीं आती। प्रभारी सीएमएस डा. एसपी सिंह ने बताया कि कर्मचारञी काफी कम हैं। वैसे ड्यूटी लगाई जाती है। हो सकता है वह किसी अन्य काम में व्यस्त हो। फिर भी वह मामले को दिखवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed