{"_id":"68f3e766f754678e35051ff6","slug":"street-vendor-hanged-himself-to-death-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-131548-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फेरी दुकानदार ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फेरी दुकानदार ने फंदा लगाकर दी जान
Sun, 19 Oct 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो-02, मृतक अनोज कुमार।
फर्रुखाबाद। फेरी लगाकर समोसा बेचने वाले दुकानदार ने कमरा बंद कर अंगौछे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। परिजनों के अनुसार 10 साल पहले दुकानदार की पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवदिया निवासी अनोज श्रीवास्तव (40) गली-गली फेरी लगाकर समोसा बेचता था। शुक्रवार को घर पर अनोज का भाई मनोज व मां उर्मिला देवी थीं। उन्होंने बताया कि अनोज घर आया और अपने कमरे में चला गया। भाई मनोज उसे भोजन करने के लिए बुलाने गया तो अंदर से दरवाजा बंद था। उसने खिड़की से झांककर देखा तो अनोज फंदे पर लटक रहा था। भाई का शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर आ गए।
मनोज ने दरवाजा तोड़कर अनोज को फंदे से उतारा और उसे लोहिया अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को दी गई। मनोज ने बताया कि युवक की पत्नी बड़ी बिटिया ने भी करीब 10 साल पहले फंदा लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
युवक का एक बेटा अर्पित (10) है, जो ननिहाल रहता है। कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।