{"_id":"64b04453f32cdb16a5059478","slug":"story-of-robbery-was-hatched-for-mothers-treatment-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-614-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मां के इलाज के लिए रची थी लूट की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मां के इलाज के लिए रची थी लूट की कहानी
Fri, 14 Jul 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छत से गिरने से घायल हुई मां के इलाज के लिए सेल्समैन ने भाई के साथ मिलकर 1.18 लाख रुपये लूट की कहानी रची थी। पुलिस ने सेल्समैन के पास से 95 हजार रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने सेल्समैन व भाई को जेल भेज दिया।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शिवम दीक्षित का मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव मौधा में देशी शराब का ठेका है। शमसाबाद के गांव सिरपालपुर निवासी उपेंद्र दो माह से ठेके पर सेल्समैन की नौकरी कर रहा था। दस जुलाई की रात सेल्समैन उपेंद्र ने पुलिस को लूट की सूचना दी। पुलिस ने उपेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। संदेह पर जब पुलिस ने उपेंद्र से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी मां छत से गिरकर घायल हो गई थी।
इलाज के लिए रुपये की आवश्यकता थी। इसके चलते भाई रोहित के साथ पांच दिन की शराब की बिक्री के 95 हजार रुपये हड़पने के लिए लूट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने सेल्समैन व उसके भाई रोहित को गिरफ्तार कर 95 हजार रुपये बरामद कर लिए। एएसपी डॉ संजय कुमार ने पुलिस लाइन के सभागार में पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। इस दौरान सीओ मोहम्मदाबाद अरूण कुमार व आरआई अविचल पांडेय मौजूद रहे।