{"_id":"b6775cc7e30dab577219df477bb3d3d6","slug":"stopped-on-vacation-without-vacation-pay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवकाश बिना छुट्टी करने पर वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवकाश बिना छुट्टी करने पर वेतन रोका
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
शासन से अवकाश घोषित हुए बिना प्रशिक्षु शिक्षकों की छुट्टी करने के मामले
विज्ञापन
में प्रभारी डायट प्राचार्य ने सभी एबीआरसी का एक दिन का वेतन रोक दिया है।
इन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। अनुपस्थित रहने
वाले प्रशिक्षु शिक्षकों को से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बढ़पुर ब्लाक संसाधन केंद्र पर 57 प्रशिक्षु शिक्षकों का 90 दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। मंगलवार को शब ए बराअत का शासन से अवकाश घोषित नहीं था। इसके बाद भी प्रशिक्षु शिक्षकों की छुट्टी कर दी गई। इसकी जानकारी मिलने पर प्रभारी डायट प्राचार्य भगवत पटेल ने डायट प्रवक्ता राजेश यादव व संबंधित पटल लिपिक अरविंद कुमार के साथ प्रशिक्षण केंद्र बीआरसी बढ़पुर का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। प्रशिक्षु शिक्षकों की उपस्थिति कम मिली। एबीआरसी विनय पाल अनुपस्थित थे।
प्रशिक्षण देने वाले सभी एबीआरसी को प्रशिक्षु शिक्षकों की उपस्थिति शत प्रतिशत किए जाने के निर्देश दिए। डायट प्राचार्य ने बताया कि मंगलवार को बिना अवकाश घोषित हुए प्रशिक्षु शिक्षकों की छुट्टी कर दी गई। इस कारण एक दिन का प्रशिक्षण ब्रेक हो गया है। इस लापरवाही में सभी एबीआरसी को एक दिन का वेतन रोक दिया है। सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
एक दिन का प्रशिक्षण ब्रेक होने के कारण प्रशिक्षण 90 दिन की बजाय 91 दिन दिया जाएगा। एबीआरसी विनय पाल बुधवार को भी अनुपस्थित थे। इनका एक दिन को वेतन काटा जाएगा। कमालगंज बीआरसी केंद्र पर निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों की उपस्थित ठीक मिली।