फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stoning, fighting, five injured in election rivalry

चुनाव की रंजिश में हुए पथराव में पांच घायल

Wed, 05 May 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Stoning, fighting, five injured in election rivalry
चुनाव की रंजिश में पथराव, मारपीट, पांच घायल
विज्ञापन

नवाबगंज। चुनाव की रंजिश में दो पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ। इसमें दोनों ओर के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में ले लिया। थाने में दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है।
थाना क्षेत्र के गांव सिलईया निवासी हरिओम मंगलवार की रात अपने दरवाजे पर जीते हुए प्रधान के बारे में गांव के लोगों से बातचीत कर रहे थे। तभी हारे हुए प्रत्याशी के समर्थक अमर सिंह व उनके साथियों ने हरिओम से गालीगलौज कर दिया। इस पर दोनों पक्षों के लोग गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। शोर सुनकर इनके परिवार की महिलाएं छतों से पथराव करने लगीं।
विज्ञापन

मारपीट व पथराव में हरिओम सिंह, संतोष कुमार, हीरालाल व दूसरी ओर से श्रीकिशन तथा अमर सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में ले लिया। बुधवार को दोनों पक्षों के लोग पुलिस के साथ मिलकर समझौते में लगे रहे। इस मामले में दोनों पक्षों ने पथराव व मारपीट करने की तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed