{"_id":"604cf3888ebc3e8cd11fdf3e","slug":"stones-on-revenue-team-scuffle-with-police-farrukhabad-news-knp617426017","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जा हटाने पहुंची पुलिस से हाथापाई, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर कब्जा हटाने पहुंची पुलिस से हाथापाई, पथराव
विज्ञापन
गांव गढ़िया ढिलावल में भूमि समतल करती जेसीबी।
- फोटो : FARRUKHABAD
राजस्व टीम पर पथराव, पुलिस से हाथापाई
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गढ़िया ढिलावल गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने गई जेसीबी के आगे कब्जा करने वाली महिला लेट गई। उसने पुलिस टीम पर पथराव और हाथापाई भी की। करीब आधे घंटे तक महिला हंगामा करती रही। पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा फिर कब्जा हटवा दिया गया।
गढ़िया ढिलावल गांव के अमन दुबे ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर मऊदरवाजा थाने में मृत पशुओं के निस्तारण के लिए छोड़ी गई जमीन पर कब्जा होने की शिकायत की थी। प्रार्थनापत्र में अमन ने गांव के नरेंद्र, उनके भाई नंदकिशोर और मायावती पर कब्जा करने का आरोप लगाया।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने राजस्व विभाग को शाम तक पैमाइश कराकर जमीन कब्जा मुक्त कराने का आदेश दिया। करीब ढाई बजे तहसीलदार राजू कुमार, कानूनगो अनिल अवस्थी, लेखपाल प्रमोद मिश्र, आशुतोष पांडेय, विवेक पांडेय, मेडिकल चौकी प्रभारी स्वदेश कुमार और पुलिस बल के साथ गढ़िया ढिलावल पहुंचे। पैमाइश के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए शाम करीब चार बजे जेसीबी बुलाई गई।
विज्ञापन
मायावती जेसीबी के आगे लेट गई। महिला पुलिसकर्मी और चौकी प्रभारी हटाने लगे तो मायावती ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों से हाथापाई भी की। पुलिस ने बल प्रयोग करके महिला और दो अन्य कब्जेदारों को पकड़कर थाने भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि जमीन को कब्जा मुक्त करवा दिया गया है। विवाद खड़ा करने वाली महिला हिरासत में है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
पथराव होने पर राजस्वकर्मी भागे
महिला के पथराव करते ही राजस्व कर्मी भागे। चालक ने जेसीबी के शीशे बंद कर लिए। महिला को पुलिसकर्मी काफी देर बाद हिरासत में ले पाए। पैमाइश के कार्रवाई के दौरान जमा भीड़ भी महिला का रूप देखकर दंग रह गई। पुलिस ने डंडा दिखाकर भीड़ को भी हटा दिया।