{"_id":"6626db0d86843af9bc0ef7b4","slug":"stone-pelting-on-bride-and-grooms-side-after-beauty-parlor-refuses-to-pay-money-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-110646-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ब्यूटी पार्लर के रुपये देने से मना करने पर वर-वधू पक्ष में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ब्यूटी पार्लर के रुपये देने से मना करने पर वर-वधू पक्ष में पथराव
Tue, 23 Apr 2024 03:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। ब्यूटी पार्लर के रुपये को लेकर वर-वधू पक्ष में मारपीट के बाद ईंट-पत्थर चल गए। गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने थाने में शादी की रस्में पूरी कराईं। थाने से ही दुल्हन की विदाई हुई।
जनपद एटा थाना बागवाला के गांव नरौरी निवासी रूपलाल के पुत्र विकास का विवाह क्षेत्र के गांव दारापुर निवासी जगदीश की पुत्री मोहनी के साथ तय हुआ था। रविवार की रात को बारात पहुंची। द्वारचार के कार्यक्रम के बाद जयमाला की तैयारी हो रही थी। उसी दौरान वधू पक्ष ने वर पक्ष से ब्यूटी पार्लर के रुपये देने के लिए कहा गया। वर पक्ष ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
वधू पक्ष की ओर से बहनोई वर पक्ष के लोगों से बात करने गए। वर पक्ष के लोगों ने वधू के बहनोई से मारपीट कर दी। इसकी जानकारी होने पर वधू पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। बरातियों के साथ मारपीट कर पथराव कर दिया। इससे बारात में आई कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने भी कई बार मारपीट हुई। पुलिस वर वधू सहित दोनों पक्षों को थाने बुला लाई। सोमवार को दोनों पक्षों से एसओ जितेंद्र चौधरी ने बातचीत कर समझौता करवा दिया। थाने में विकास व मोहनी ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। परिजनों ने थाने से ही मोहिनी की विदाई कर दी।