फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stone pelting, firing in BJP leader and villager

बच्चों के विवाद में भाजपा नेता व ग्रामीण में पथराव, फायरिंग

Sun, 28 Nov 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting, firing in BJP leader and villager
कंपिल। बच्चों के विवाद में भाजपा के बूथ अध्यक्ष व ग्रामीण के परिजनों में मारपीट के बीच पथराव व फायरिंग हो गई। इसमें दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने जवाबी तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रशीदपुर निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष विकास दुबे की चार वर्ष की पुत्री रविवार को दरवाजे पर खड़ी थी। पड़ोसी देवेंद्र के घर में शनिवार को बहन की बरात आई थी। इससे उसके घर में रिश्तेदार भी आए हुए थे। देवेंद्र का भांजा दरवाजे पर खड़ा था। उसने बंदर को देखकर पत्थर चलाया, जो कि भाजपा बूथ अध्यक्ष के पुत्री के पास जाकर गिरा। पुत्री के शोर मचाया।
विज्ञापन

देवेंद्र के भांजे ने बूथ अध्यक्ष की पुत्री से विवाद होने लगा। शोर सुनकर दोनों पक्ष के लोग बाहर निकल आए और मारपीट करने लगे। लाठी-डंडे के साथ दोनों पक्षों ने पथराव कर फायरिंग कर दी। इससे भगदड़ मच गई। मारपीट में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सहित तीन लोग घायल हुए। दूसरे पक्ष से ग्रामीण को चोट आई। दोनों पक्षों ने जवाबी तहरीर दी। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि मारपीट, पथराव व फायरिंग के आरोप लगाए गए हैं। तहरीर मिली है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed