फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Steamer traffic started due to closure of Pantoon bridge

पैंटूनपुल बंद होने से स्टीमर से शुरू हुआ आवागमन

Tue, 04 Jan 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Steamer traffic started due to closure of Pantoon bridge
कोलाघाट पर स्टीमर से आवागमन करते लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद। पैंटून पुल बंद होने से रामगंगा के कोलाघाट पर नाव और स्टीमर चलने लगे हैं। स्टीमर पर बाइक समेत गंगा पार कराई 30 रुपये शुल्क रखा गया है। अधिक शुल्क होने से आवागमन करने वालों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर क्षेत्र के गांव जरीनपुर में रामगंगा नदी के कोलाघाट पर बना पक्का पुल एक माह पूर्व धराशायी हो गया था। आवागमन के लिए पैंटून पुल का निर्माण कराया गया था। उसके दो स्लीपर टूट गए और 350 स्लीपर बदायूं जिले को वापस भेज दिए गए। इससे जलालाबाद-शमसाबाद का आवागमन बंद हो गया। दोनों क्षेत्रों के लोगों को आवागमन के लिए लंबा सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोलाघाट पर नदी पार कराने के लिए स्टीमर और नाव चलने लगीं हैं। 27 स्टीमर और नाव चलने के बावजूद घाट पर लोगों की नदी पार करने के लिए भीड़ लगी रहती है। इस्लाम नगर निवासी राजीव ने बताया कि स्टीमर से नदी पार कराने का किराया बाइक समेत 30 रुपये है। किराया अधिक होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। शमसाबाद निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि नदी पार करने के लिए घाट पर देर तक इंतजार करना पड़ता है। पैसा भी अधिक खर्च होता और समय से नदी पार भी नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed