फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stadium team won on magician's birth anniversary

स्टेडियम ने जीआईसी की टीम को हराया

Sun, 29 Aug 2021 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Stadium team won on magician's birth anniversary
स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : FARRUKHABAD
जादूगर की जयंती पर जीती स्टेडियम की टीम
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में हुई हॉकी प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम ने जीआईसी को 6-1 से हराया। बारिश के कारण केवल एक मैच ही खेला जा सका।
ध्यान चंद्र की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई गई। स्टेडियम में सिविल जज अचल प्रताप सिंह व जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव ने ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन

हॉकी के जादूगर की जयंती पर अंडर-14 वर्ग के बालक और बालिकाएं हॉकी प्रतियोगिता में हुनर दिखाने पहुंचे थे। बालक वर्ग में स्टेडियम और जीआईसी की टीमों में एक मैच हुआ। इसमें स्टेडियम की टीम ने 6-1 से जीत दर्ज की। स्टेडियम टीम के अजय माथुर ने तीन, वीरेंद्र ने दो गोल और आशीष ने एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी की ओर से सारिक ने एक गोल किया। दूसरा मैच शुरू होते ही तेज बारिश होने लगी। इससे क्रीड़ाधिकारी ने प्रतियोगिता स्थगित कर दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के शेष मैच और पुरस्कार वितरण सितंबर में होगा तारीख जल्द घोषित की जाएंगी।

कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अंजुम दुबे, सचिव अवनींद्र सक्सेना, लक्ष्मण टंडन, कलाम आजाद, अफजल खान, नन्हे शुक्ला, संजीव द्विवेदी, अजय प्रताप सिंह, रामसिंह मौर्या, नदीम अहमद, सुरेंद्र यादव, पीटीआई निशीत सक्सेना, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed