{"_id":"5e0a49f78ebc3e87b96e27a6","slug":"sports-farrukhabad-news-knp5353670156","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पुष्कर, अर्पित को मिला गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पुष्कर, अर्पित को मिला गोल्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। नेशनल शोटोकान कराटे एसोसिएशन की ओर से हुई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में शहर के होनहारों ने मेडल प्राप्त कर देश में नाम रोशन किया है। पुष्कर भारद्वाज और अर्पिता भारद्वाज ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए।
पुष्कर कराटे एकेडमी के प्रतिभागियों ने महाराष्ट्र के नागपुर में 27, 28 दिसंबर को हुई प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसमें 18 राज्यों से एक हजार से अधिक प्रतिभागी पहुंचे थे। इसमें पुष्कर, अर्पिता ने गोल्ड, अमित सिंह, अभय प्रताप, सतीश राजपूत, रीतेश कुमार ने सिल्वर और शौर्य यादव, राजेंद्र कुमार, सागर शाक्य ने ब्रांज मेडल प्राप्त किए। मुख्य प्रशिक्षक सेंसई पारस भारद्वाज ने कहा कि यह सब छात्रों को कठिन परिश्रम से ही प्राप्त हुआ है। उन्होंने सलाह दी कि छात्र इसी तरह मेहनत करते रहें, ताकि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना, शहर का, जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। प्रशिक्षक आरती भारद्वाज ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को कराटे सीखना चाहिए, ताकि आत्मरक्षा के साथ दूसरे पीड़ितों की भी सहायता की जा सके।