{"_id":"5dc317898ebc3e5b386a4114","slug":"sports-farrukhabad-news-knp5242256199","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.52 करोड़ से मोहम्मदाबाद में बनेगा स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.52 करोड़ से मोहम्मदाबाद में बनेगा स्टेडियम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुराना जिला अस्पताल फतेहगढ़ के निकट स्थित नगर पालिका के शेल्टर होम (आश्रय गृह) में बुधवार को दूसरे दिन राष्ट्रीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण हुआ। इसमें मंगल दल के युवाओं को खेलकूद से स्वस्थ रहने के साथ शारीरिक शिक्षा व बचाव की जानकारी दी गई। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि 3.52 करोड़ से मोहम्मदाबाद में स्टेडियम निर्माण कराया जाएगा। इसका एस्टीमेट तैयार हो गया।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इसमें प्रत्येक विकास खंड के युवक मंगल दल पांच व महिला मंगल दल के दो पदाधिकारी सहित कुल 50 प्रतिभागी शामिल हैं। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अवधेश कुमार ने आग से सावधानी व बचाव के उपाए बताए। जिला युवा कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार यादव ने कहा कि खेलकूद, योगा व व्यायाम से युवाओं का जहां शारीरिक व मानसिक विकास होता है, वहीं शरीर निरोगी रहता है। उन्होंने कार में गैसकिट, कुकर की सीटी में कचरा फंसने आदि की विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि मोहम्मदाबाद में स्टेडियम बनाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। इसका तीन करोड़ 52 लाख रुपये का एस्टीमेट बना है। इसके अलावा बढ़पुर, नवाबगंज व कमालगंज में स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मंगलदल के युवाओं से ही गांव में जागरूकता का प्रचार-प्रसार होता है। इसके साथ ही युवाओं को पौधारोपण, श्रमदान, पर्यावरण, स्वच्छता, जल संरक्षण व जल संचयन के लिए आगे बढ़कर प्रतिभाग करने को प्रेरित किया। व्यायाम शिक्षक अशोक दुबे आदि मौजूद रहे।