फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Spending 20 million missing water

20 करोड़ खर्च पर पानी नदारद

Thu, 02 Jun 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Thu, 02 Jun 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Spending 20 million missing water
नेकपुर चौरासी में बनी पानी की टंकी। - फोटो : अमर उजाला
 शहरी जनता की प्यास बुझाने के लिए जल निगम ने 20 करोड़ खर्च कर दिए। फिर भी जनता प्यासी ही रह गई। शहरी पेयजल योजना के तहत शहर क्षेत्र में पांच साल पहले जल निगम ने आधा दर्जन पानी की टंकियों का निर्माण कराया था। मगर न तो विभाग ने इन टंकियों को हैंडओवर किया और न ही इनसे एक बूंद पानी की आपूर्ति ही की गई है।
विज्ञापन


वर्ष 2010-11 में शहर क्षेत्र में पानी की किल्लत को देखते हुए जल निगम ने फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर चौरासी में तकरीबन तीन करोड़ 40 लाख रुपया खर्च करके पानी की टंकी का निर्माण कराया था। मगर इसके बाद जेई और अधिशासी अभियंता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नतीजतन यह टंकी नगर पालिका को हैंडओवर नहीं की जा सकी। इससे आज तक मोहल्ले को पानी की आपूर्ति भी नहीं की गई। लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन


इसी तरह शहर के आवास विकास, सलावत खां, जिला स्कूल, नारायणपुर, पटेल पार्क में भी उसी समय इतनी ही लागत से टंकियों का निर्माण कराया गया था। मगर एक भी टंकी से पानी की आपूर्ति आज तक नहीं शुरू हो सकी है। सबसे बड़ी बात यह है कि जल निगम के अधिकारी पांच साल के भीतर ही यह भूल गए कि इन टंकियों का निर्माण शहरी पेयजल योजना के तहत कराया गया है। नगर पालिका ने भी इन टंकियों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका जलकल विभाग के नोडल अधिकारी फरहत खां का कहना है कि लगभग 20 करोड़ खर्च करके बनाई गई टंकियों से आज तक जल निगम ने जलापूर्ति नहीं की। जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह टंकियां नगर पालिका की हैं। इसलिए नगर पालिका इनके लिए जिम्मेदार है। फिलहाल दोनों विभागों के एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालने से शहर की जनता परेशान है। इन टंकियों से संबंधित मोहल्लों में जलापूर्ति न होने से पेयजल संकट गहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed