{"_id":"63ac7f675288af1509387306","slug":"sp-sir-now-i-will-not-commit-any-crime-farrukhabad-news-knp7359238197","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एसपी साहब अब नहीं करूंगा कोई अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एसपी साहब अब नहीं करूंगा कोई अपराध
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अंतरराज्यीय लुटेरे ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपराधों से दूर रहने की बात कही है। शातिर दो वर्ष बाद जमानत पर छूटकर आया है। एसपी ने उसे प्रत्येक शनिवार को थाने में हाजिरी लगाने के आदेश दिए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू रोड गली नारायन दास निवासी लक्ष्मण उर्फ आकाश गुप्ता बुधवार को एसपी अशोक कुमार मीणा के पास गुहार लगाने पहुंचा। उसने अपराधों से दूर रहकर सामान्य नागरिक का जीवन यापन करने की बात कही।
आकाश ने एसपी को बताया कि उसके ऊपर रंगदारी, अवैध शस्त्र, गैंगस्टर सहित लूट के पांच मुकदमे दर्ज है। एक लूट के मुकदमे में राजस्थान के जनपद टोंक थाना उनियारा क्षेत्र में हुई घटना में दो वर्ष से जेल में बंद था।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले ही जमानत पर छूटकर घर आया है। वह मजूदरी करके परिवार का भरण पोषण करेगा। पुलिस उसका नाजायज उत्पीड़न न करे। वह चौकी व थाने में बुलाने पर उपस्थित होगा। एसपी ने आकाश गुप्ता को प्रत्येक शनिवार को शहर कोतवाली में हाजिरी लगाकर अच्छे नागरिक की तरह जीवन यापन करने के लिए प्रेरित किया।