फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP's PRO injured in collision with mud-filled dumper

मिट्टी भरे डंपर की टक्कर से एसपी के पीआरओ घायल

Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
SP's PRO injured in collision with mud-filled dumper
लोहिया अस्पताल में सीटी स्कैन कराने जाते घायल दरोगा स्वदेश कुमार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पीआरवी की जांच करते समय सोमवार देर रात दरोगा की गाड़ी में मिट्टी भरे डंपर ने टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर लगने से गिरकर दरोगा घायल हो गए। गाड़ी डंपर में फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। चालक डंपर छोड़कर भाग गया, पुलिस ने हेल्पर को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

एसपी के पीआरओ दरोगा स्वदेश कुमार (36) सोमवार रात करीब 11:30 बजे कायमगंज मार्ग पर गांव चौरसिया मझोला के पास पीआरवी को चेक कर रहे थे। बोलेरो से उतरकर पीआरवी के पुलिसकर्मियों से बात कर रहे थे। इसी बीच फर्रुखाबाद की ओर से मिट्टी लेकर निकले डंपर ने बोलेरो में टक्कर मार दी। बोलेरा की टक्कर स्वदेश को लगी और वह गिर गए। इससे उनके पैर और कंधे में चोटें आईं। बोलेरो डंपर में फंसकर करीब 20 मीटर घिसटती चली गई।
विज्ञापन

पीआरवी ने डंपर का पीछा किया। चालक शुकरुल्लाहपुर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बढ़पुर निवासी हेल्पर को हिरासत पकड़ लिया। डंपर को थाना नवाबगंज और हेल्पर को थाना मऊदरवाजा भेज दिया गया। हेल्पर ने बताया कि डंपर चालक मैनपुरी जिले का है। उधर, घायल पीआरओ का लोहिया अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह के घर लगे सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हो गई। पुलिस को फुटेज उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed