फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP's memorandum to DM against Belgaum crime

बेलगाम अपराध के खिलाफ सपा का डीएम को ज्ञापन

Mon, 19 Oct 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
SP's memorandum to DM against Belgaum crime
लक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपा नेता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सपा ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि महिलाओं का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सरकार लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह से नाकाम है।
जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता पूर्वाह्न 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा कि अपराधी सत्ता के संरक्षण में पल रहे हैं। भाजपा राज में महिला अपराधों में प्रदेश पहले स्थान पर है। बलिया में भाजपा नेता ने अफसरों के सामने एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर छोड़ दिया। भाजपा एससी/एसटी, वंचितों और कमजोर वर्ग के लोगों के हित की अनदेखी कर रही है। हाथरस कांड बेहद दर्दनाक है। कई अन्य शहरों में भी हुई वारदातों से प्रदेश की छवि धूमिल हुई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के गलत कार्यों से लोगों में आक्रोश है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश में संवैधानिक संकट है। सरकार ध्वस्त कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम है। विकास पूरी तरह से अवरुद्ध है। सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। विजय यादव, राघवदत्त मिश्रा, विवेक यादव, सुबोध यादव, महेंद्र सिंह कटियार, मंदीप यादव, मुजीबुल हसन, ब्रजेश पाल, आनंद गिहार, अनिल पाल, आयुष यादव, प्रांशु चतुर्वेदी, सुकर्मपाल सिंह, शिवम यादव, विवेक पाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed