फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP remembered Ahilyabai Holkar

Farrukhabad News: सपा ने अहिल्याबाई होल्कर को किया याद

Sun, 01 Jun 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 01 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
SP remembered Ahilyabai Holkar
महारानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर मार्ल्यापण करते पाल सभा के पदा​धिकारी।  - फोटो : महारानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर मार्ल्यापण करते पाल सभा के पदा​धिकारी।
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर याद किया गया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने अन्य नेताओं के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एवं सदर प्रभारी डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि भाजपा की ओर से निकाली जा रही रैलियों का उद्देश्य केवल राजनैतिक स्वार्थ है। भाजपा सिर्फ झूठ की राजनीति कर रही है। आने वाले वि धानसभा चुनाव में जनता जवाब देगी। जिलाध्यक्ष ने सरकार को जमकर कोसा। इसमें सर्वेश अंबेडकर, विवेक सिंह यादव, बंटी यादव, अशोक अंबेडकर, साजिद अली खान, तस्लीम खां, चंद्रेश राजपूत आदि थे। संचालन जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने किया। (संवाद)
विज्ञापन

---------
सनातन की रक्षक थीं अहिल्याबाई
फर्रुखाबाद। जिला पाल सभा की ओर से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्ष उदयभान पाल ने पदाधिकारियों के साथ चित्र पर मार्ल्यापण किया। ग्राम पंचायत हिसामपुर में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को महारानी अहिल्याबाई के जीवन से सीख लेने की जरूरत है। युवाओं को न्याय, धर्म के रास्ते पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। ब्रह्मानंद ने कहा कि वीरांगना माता अहिल्याबाई ने सनातन धर्म की रक्षा करने में अहम भूमिका निभाई थी। विकास पाल, विवेक पाल, राधेश्याम पाल, लल्लू, हर्षू, राहुल पाल, ध्यान सिंह पाल, इंद्रपाल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed