{"_id":"4a0436db0de19fef747752094a3e7911","slug":"sp-patrols-with-force-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने फोर्स के साथ की गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने फोर्स के साथ की गश्त
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। डीजीपी के आदेश पर शहर में एसपी ने पीएसी के साथ चौक बाजार से पैदल मार्च किया। रोड पर खड़े युवकों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
शमसाबाद से लौटे एसपी राजेशकृष्ण सीधे त्रिपोलिया चौक पहुंचे। यहां पर सीओ सिटी योगेश कुमार, शहर कोतवाल देवेंद्र शर्मा सभी चौकी प्रभारियों और पीएसी के साथ पैदल मार्च किया। पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार युवकों के अलावा रोड किनारे हुजूम में खड़े युवकों की तलाशी ली। पुलिस का काफिला घुमना बाजार, बूरावाली गली, लालसराय, लालगेट और बस अड्डे तक पहुंचा। पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे के पास होटल भी चेक किए। सीओ सिटी ने बताया कि आवास विकास कालोनी में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कोई भी व्यक्ति नहीं पकड़ा गया।
कमालगंज/नवाबगंज। एएसपी एसबीआई बैंक पहुंचे और उन्होंने कर्मचारियों से बात कर बैंक में लगे फायर अलार्म को बजाकर दिखवाया। मुख्य मार्ग पर फुटपाथ पर अतिक्रमण देख दुकानदारों को कार्रवाई की चेतावनी दी। पीएनबी बैंक में संदिग्धों की तलाशी ली। रेलवे प्लेटफार्म पर संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। एएसपी रामभवन चौरसिया ने थानाध्यक्ष सालिगराम वर्मा को गश्त तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उधर, नवाबगंज एसओ नरेंद्र प्रताप गौतम ने शनिवार शाम करीब 5.30 बजे कसबा चौराहा, नवाबगंज तिराहा, मोहम्मदाबाद रोड और मंझना रोड पर पुलिसबल के साथ पैदल गश्त किया। पुलिस ने दिल्ली आने-जाने वाली रोडवेज बसों पर यात्रियों की तलाशी ली। यात्रियों के झोले व बैग चेक किए। ढाबों पर भी पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन