{"_id":"32ded014c1b7c9288b5f32be94648f69","slug":"son-s-death-from-the-balcony-of-the-house-fall-parents-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का छज्जा गिरने से बेटे की मौत, माता-पिता जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का छज्जा गिरने से बेटे की मौत, माता-पिता जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 21 May 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव रशीदपुर तराई में बुधवार रात छज्जा गिरने से दंपति व पुत्र घायल हो गए। उपचार के दौरान पुत्र की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी कायमगंज ने घायल दंपति को दोबारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। एसडीएम ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया है।
गांव रशीदपुर तराई निवासी अभिषेक कुमार (12), उसकी मां ब्रजेशा देवी और पिता पृथ्वीराज बुधवार रात करीब 8.30 बजे छज्जे के नीचे बैठकर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। तीनों लोग इसके मलबे में दब गए।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। घायलावस्था में तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान अभिषेक कुमार की मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद पृथ्वीराज और ब्रजेशा देवी के अनुरोध पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घर जाने दिया।
विज्ञापन
शव घर पहुंचते ही मृतक के परिजन रोने-बिलखने लगे। गुरुवार को मृतक अभिषेक का अंतिम संस्कार किया गया। सूचना पर एसडीएम कायमगंज बीडी वर्मा मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। पृथ्वीराज और ब्रजेशा देवी को घायल देख एसडीएम ने इन लोगों को दोबारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलवाया जाएगा। अभिषेक डालचंद्र पब्लिक स्कूल शमसाबाद में कक्षा 8 का छात्र था। पृथ्वीराज ने बताया कि अभिषेक उनका इकलौता पुत्र था। इसके अलावा उनके चार बेटियां हैं।