{"_id":"6af375b69fc9eb17b90595bd","slug":"darkness-prevailed-on-the-etawah-bareilly-highway-even-on-diwali-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-151467-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: इटावा-बरेली हाईवे पर दिवाली के दिन भी रहा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: इटावा-बरेली हाईवे पर दिवाली के दिन भी रहा अंधेरा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिवाली पर जहां पूरा शहर रोशनी से जगमगा रहा था, वहीं इटावा-बरेली हाईवे 730-सी पर अंधेरा छाया रहा। हाईवे पर लगी सड़क बत्तियां बंद होने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह स्थिति दिवाली की रात रविवार से लेकर अब तक बनी हुई है।
दिवाली की रात रविवार को मसेनी चौराहा से दीनदयाल बाग तक और नेकपुर पुल के बीच हाईवे पर सड़क बत्तियां नहीं जलीं। दोनों ओर घना अंधेरा होने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सड़क का अंदाजा लगाने में भारी दिक्कत हुई। लोगों को भवनों से निकल रही रोशनी और वाहनों की रोशनी के सहारे सफर करना पड़ा। रात में साइकिल और पैदल चलने वाले लोगों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक हो गई। शासन ने दिवाली पर शहर की सड़कों और गलियों में रोशनी की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के बावजूद हाईवे पर लगी बत्तियां बंद रहीं, जिससे दिवाली की रात से अब तक अंधेरा बना हुआ है। रोजाना सफर करने वाले लोगों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है।
इस गंभीर समस्या के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से लाइटें चालू कराने की कोई सुध नहीं ली जा रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। कई बार शिकायतें करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।