Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Movement of people begins for Bhai Dooj; shortage of state transport buses reported.

Farrukhabad News: भाई दूज पर लोगों का आवागमन शुरू, रोडवेज बसें पड़ीं कम

Wed, 11 Nov 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Movement of people begins for Bhai Dooj; shortage of state transport buses reported.
फर्रुखाबाद। दिवाली, भाईदूज और छठ पूजा के चलते लंबी दूरी की किसी भी ट्रेन में एक सप्ताह तक सीटें नहीं हैं। भाईदूज पर लोगों का आवागमन शुरू होने से मंगलवार को बस अड्डे पर बसें भी कम पड़ गईं। घंटों इंतजार के बाद लोगों को बसें मिलीं। इससे खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली जाने वाली बसें सबसे पहले दिल्ली के यात्रियों को बैठाते दिखे। इससे अलीगढ़, बुलंदशहर आदि शहरों को जाने वाले यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद दूज तिथि लगने से बहनों-भाइयों का आवागमन शुरू हो गया। बस अड्डा पर दोपहर करीब ढाई बजे दिल्ली जाने वाली बसों के सामने बड़ी संख्या में यात्री खड़े थे। दिल्ली और एटा तक की बसें तो खड़ी थीं, मगर इन यात्रियों को अलीगढ़ अथवा बुलंदशहर तक जाना था।
विज्ञापन

अलीगढ़ जाने वाले प्रेम प्रकाश ने बताया कि वह बस पर बैठने गए थे, मगर परिचालक ने पहले दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सीट पर बैठाने की बात कह दी। बाद में लोकल यात्रियों को बस में चढ़ाने की बात कही। इसी तरह कई अन्य यात्री भी इंतजार कर रहे थे। हरदोई, बदायूं की बस भी उस समय मौजूद न होने से यात्री इंतजार करते दिखे। बस अड्डा प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बसों की कोई कमी नहीं है। यात्री अधिक होने पर तुरंत बस की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
वापसी की राह मुश्किल, ट्रेनों में सीटें फुल
- भाईदूज और छठ पूजा के चलते लंबी दूरी की ट्रेनों में एक सप्ताह से अधिक की मारामारी, कई ट्रेनों में दिसंबर तक नो रूम
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। दिवाली के बाद भाईदूज और छठ पूजा के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। त्योहार मनाने के लिए घर आए लोगों ने वापसी के लिए पहले से ही टिकट बुक करा लिए हैं। हालात यह हैं कि लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में अगले एक सप्ताह तक सीटें उपलब्ध नहीं हैं। कई ट्रेनों में नवंबर के अंत और दिसंबर तक आरक्षण फुल हो चुका है। ऐसे में यात्रियों का दबाव बसों पर बढ़ने लगा है। बसों में भीड़ बढ़ने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फर्रुखाबाद से छपरा जाने वाली दैनिक उत्सर्ग एक्सप्रेस में छठ पूजा के चलते 14 नवंबर तक किसी भी श्रेणी में सीट उपलब्ध नहीं है। 18 नवंबर तक स्लीपर में 64 वेटिंग चल रही है। प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस और आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस में क्रमश: 18 और 29 नवंबर तक सीटें उपलब्ध नहीं हैं।
लखनऊ से साबरमती जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस में जयपुर तक दो दिसंबर तक सीटें फुल हैं। गोमतीनगर-जयपुर एक्सप्रेस में 18 नवंबर तक आरक्षण नहीं मिल रहा है। वहीं, प्रत्येक बृहस्पतिवार को कानपुर से बांद्रा जाने वाली एक्सप्रेस में दो दिसंबर तक स्लीपर में 116 और एसी टू टायर में 26 वेटिंग है। अन्य श्रेणियों में भी टिकट उपलब्ध नहीं है। ट्रेनों में जगह नहीं मिलने से यात्रियों को सफर की योजना बदलनी पड़ रही है।
--------
फोटो-23, जाम में फंसे वाहन। संवाद

भाईदूज पर बढ़ी भीड़, चौराहे पर एक घंटे लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कंपिल। भाईदूज से एक दिन पहले मंगलवार को ही बाइकों, चौपहिया वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ गई। मुख्य चौराहे पर दोपहर साढ़े तीन बजे जाम लग गया। कायमगंज मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में यातायात सामान्य हो सका।

त्योहार के चलते बाजार और मुख्यमार्ग पर वाहनों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। मुख्य चौराहे पर चारों ओर से वाहन आने के कारण दोपहर साढ़े तीन बजे जाम लग गया। जाम में फंसे अलीगंज थाने के गांव भदपुरा निवासी लालता प्रसाद, भीमनगर के चंद्रशेखर, विक्रम सिंह और राजकुमार ने बताया कि वह एक घंटे से ज्यादा समय से फंसे थे। उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचने में देरी हो रही थी। चौराहे पर पुलिस कर्मी तैनात थे, मगर जाम में बेतरतीब वाहन फंंसे रहे। करीब एक घंटे बाद साढ़े चार बजे वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed