Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Diwali celebrated at night; body found hanging from a noose in the morning

Farrukhabad News: रात में मनाई दिवाली, सुबह फंदे से लटका मिला शव

Wed, 11 Nov 2026 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Diwali celebrated at night; body found hanging from a noose in the morning
मोहम्मदाबाद। कर्ज के बोझ से परेशान किसान का शव दीपावली की रात घर के पीछे अहाते में फंदे से लटका मिला। सुबह मां ने बेटे का शव देखा तो उनकी चीख निकल गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर निवासी विश्वेश्वर सिंह का पुत्र आदित्य कुमार उर्फ सुनील (27) खेती कर परिवार का पालन-पोषण करता था। दीपावली की रात उसने परिवार के साथ त्योहार मनाया। घर में दीपक जलाए और सभी के साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद रात करीब नौ बजे वह घर के पीछे स्थित अहाते में चला गया। रात में किसी समय उसने छप्पर की बल्ली में मफलर का फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब पांच बजे उसकी मां मुन्नी देवी अहाते में पहुंचीं तो बेटे का शव बल्ली से लटका देखा। उनकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक तीन भाइयों में बीच का था। उसके चार वर्षीय बेटी सुरभि और ढाई वर्षीय बेटा सूर्यांश है। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। भाई शिशुपाल ने बताया कि आदित्य पर काफी कर्ज था, जिसके चलते वह परेशान रहता था। उपनिरीक्षक कपिल कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed