फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Somewhere doctors and somewhere LTs are missing, drug addicts

Farrukhabad News: कहीं डॉक्टर तो कहीं एलटी गायब, दवा के लाले

Mon, 11 Dec 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Somewhere doctors and somewhere LTs are missing, drug addicts
फर्रुखाबाद। जनपद में रविवार को सीएचसी व पीएचसी पर लगा आयुष्मान मेला अव्यवस्थाओं से भरा रहा। कहीं डॉक्टर नहीं पहुंचे तो कहीं एलटी नदारद रहने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी। मरीजों के लिए खांसी का सीरप व खुजली के मरहम के भी लाले रहे।
विज्ञापन


सरकार जहां आयुष्मान मेले के जरिये बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास कर रही है तो जिम्मेदार इसमें रुचि नहीं ले रहे। शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आईटीआई में डॉक्टर पहुंचीं नहीं और एलटी की तैनाती नहीं है। मौजूद स्टाफ नर्स अरुणा ने 11 मरीज देखकर उन्हें दवा दी। पीएचसी नवदिया फतेहगढ़ में एलटी तैनात न होने से किसी मरीज की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बढ़पुर ब्लाॅक की एकमात्र पीएचसी रमन्ना गुलजार बाग फार्मासिस्ट के भरोसे चल रही है। आयुष्मान मेला में डॉ.ऋषिनाथ गुप्ता व फार्मासिस्ट अरविंद यादव ने कुल 53 मरीज देखे। एलटी न होने से बुखार के 10 मरीजों में किसी की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा स्थित सीएचसी में डॉ.गौरव कुमार राजपूत ने 45 मरीज देखे। यहां अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा पहुंचे ही नहीं। दोपहर दो बजे के बाद कोई मरीज न आने से डॉक्टर व कर्मचारी भी चले गए। पीएचसी खलवारा में डॉ. जसवीर सिंह ने 29 मरीज देखे। दोनों जगह मरीजों को खांसी के सीरप व खुजली ट्यूब नहीं मिले।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी में लगे आयुष्मान मेले में डॉ. अमित कुमार ने मरीज देखे। ज्यादातर मरीज सर्दी जुकाम, बुखार खांसी और मांसपेशियों के दर्द के थे। 122 मरीजों को दवा के साथ सर्दी से बचाव का परामर्श दिया गया। शिविर में काउंसलर ज्योति गुप्ता, स्टाफ नर्स ममता सिंह व हेमलता गंगवार आदि मौजूद रहे।



फार्मासिस्ट के भरोसे आयुष्मान मेला
शमसाबाद। क्षेत्र के पीएचसी फैजबाग में कोई डॉक्टर नहीं था। फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत ने 63 मरीज देखकर दवा दी। एलटी न होने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी। पीएचसी चिलसरा में भी डॉक्टर न होने से फार्मासिस्ट नरेंद्र कुमार ने 58 मरीज देखकर दवा दी। एलटी देवेश कुमार ने 12 मरीजों की जांच की। (संवाद)

1705 मरीजों को बांटी गई दवा
जनपद के सभी अस्पतालों में 1705 मरीजों को उपचार दिया गया। कहीं अगर चिकित्सक व फार्मासिस्ट नहीं पहुंचे तो उसे दिखवाकर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ.दलवीर सिंह, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed