{"_id":"5820bc534f1c1bf47eb3822c","slug":"solicited-offer-water-to-sun-by-blessing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आशीर्वाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
भगवान सूर्य को अर्ध्य देती व्रती महिला
- फोटो : amarujala
कार्तिक माह की सप्तमी पर पूर्वांचल के लोगों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर आशीर्वाद मांगा।
फलों व विभिन्न पकवानों का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया।
सोमवार को भोर होते ही पूर्वांचल विकास समिति के लोगों को किला घाट स्थित गंगातट पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। व्रत रखने वाली महिलाओं ने गंगा जल में स्नान कर आराधना शुरू की। हवन पूजन के बाद भगवान सूर्य को अर्ध्य देकर पति की लंबी उम्र की कामना की।
इस मौके पर डा. शमीम अहमद, केदार शाह, डा.अनीता रंजन, अजीत भट्ट, जनार्दन शर्मा, एनडी प्रसाद, पीके झा, पंकज कुमार,चित्रा सिन्हा,शोभा देवी, रंजना झा, आशा प्रसाद आदि मौजूद रही। वहीं पांचाल घाट पर भी श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्ध्य देकर आशीर्वाद मांगा।