{"_id":"5eff73aa8ebc3e42dd7a3173","slug":"social-distancing-was-breaking-the-vegetable-market-was-removed-farrukhabad-news-knp569136682","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंसिंग को फतेहगढ़ सब्जीमंडी का स्थान फिर बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेंसिंग को फतेहगढ़ सब्जीमंडी का स्थान फिर बदला
विज्ञापन
फतेहगढ़ के मोहल्ला गाड़ीखाना स्थित एमआईसी तिराहे पर सब्जी मंडी लगने से भीड़ के चलते सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) फेल हो रही है। इस शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने सब्जी मंडी का स्थान फिर बदल दिया है।
अब से एमआईसी गेट से कचहरी तिराहे तक सब्जी की दुकानें लगेंगी। दरअसल, फतेहगढ़ में संकरी गली में वर्षों से चल रही सब्जी मंडी में भीड़ को देखते हुए दो माह पूर्व स्थान बदला गया था।
फतेहगढ़ चौराहे पर कुछ दिन सब्जी मंडी लगवाई गई। वहां व्यवस्था ठीक न होने पर एलआईसी कार्यालय के सामने एमआईसी तिराहे से मोहल्ला गाड़ी खाना वाली सड़क पर सब्जी मंडी लगने लगी।
विज्ञापन
वहां भी सड़क चौड़ी न होने और वाहनों के आवागमन के साथ ग्राहकों की भीड़ पहुंचने से सोशल डिस्टेंसिंग फेल हो रही थी।
गुरुवार को इसकी शिकायत अधिवक्ता रवीश द्विवेदी, प्रवीन माथुर, शैलेश सक्सेना आदि ने जिलाधिकारी से की।
उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए सब्जी मंडी का स्थान बदल दिया गया है।
चयनित जगह में सड़क चौड़ी होने के साथ वाहनों का दबाव भी कम है। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आसानी से हो सकेगा।