फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Social audit should be done in depth, instructions to take action on absenteeism

Farrukhabad News: गहनता से हो सोशल ऑडिट, अनुपस्थित पर कार्रवाई निर्देश

Sun, 25 Aug 2024 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Social audit should be done in depth, instructions to take action on absenteeism
कमालगंज। मनरेगा के सोशल आडिट के लिए शनिवार ब्लाक सभागार में प्रवेश संगोष्ठी (एंट्री कांफ्रेंस) का आयोजन हुआ। उपायुक्त श्रम व रोजगार ने कहा कि ब्लाक क्षेत्र की गठित सभी 10 टीमों में शामिल ऑडिटर ग्राम पंचायत में तीन दिन तक गहनता से निर्धारित बिंदुओं पर ऑडिट करें। उन्होंने संगोष्ठी में अनुपस्थित रहे सचिवों व रोजगार सेवकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मनरेगा कार्यों व पीएम आवास के सोशल आडिट के लिए संगोष्ठी में उपायुक्त श्रम व रोजगार रणवीर सिंह ने कहा कि ऑडिट के पहले दिन रैली, अभिलेखों व श्रमिकों का सत्यापन, दूसरे दिन मौके पर कामों का भौतिक सत्यापन, तीसरे दिन खुली बैठक हो। बैठक के लिए प्रधान द्वारा मुनादी पिटाना जरूरी है। डूंगरपुर के रोजगार सेवक मनीष ने पूछा कि परिवार की क्या परिभाषा है। एक पिता के कई पुत्रों के अलग-अलग 100 दिन का रोजगार मांगने की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन

इस पर उपयुक्त ने कहा कि एक चूल्हे से बने भोजन को ग्रहण करने वाले सभी लोगों का एक परिवार माना जाएगा। आडिट वाले दिन टीए भी मौजूद रहें। सभी सात रजिस्टर देखे जाएं। एपीओ गौरव सिंह, डीसी सत्यवीर सिंह, ब्लॉक सोशल ऑडिटर आशीष शुक्ला ने भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed