{"_id":"68165835e41ae96abe0ee7af","slug":"skeleton-of-a-young-woman-found-in-a-karonda-orchard-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-123625-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: करौंदे के बाग में मिला युवती का कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: करौंदे के बाग में मिला युवती का कंकाल
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के सत्तारनगर गांव के पास रेलवे लाइन किनारे करौंदे के बाग में शनिवार को एक युवती का कंकाल मिलने से खलबली मच गई। शव की हालत देखकर पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई। कंकाल करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है। कंकाल को जंगली जानवरों ने बुरी तरह नोच डाला है।
घटना की सूचना पर सीओ संजय वर्मा और कोतवाली प्रभारी अनुराग मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। कंकाल के पास एक चेकदार कपड़ा और बाल पड़े मिले। मौके पर सत्तारनगर, मंझोला, दत्तू नगला और रुटौल गांव की महिलाएं भी पहुंचीं। उन्होंने कपड़ों से शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी।कंकाल का कुछ हिस्सा मौके से गायब था। आशंका है कि जानवर उठा ले गए। शव से बदबू आ रही थी। एसपी डॉ. आरती सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस को गहराई से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आसपास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।
सीओ संजय वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा गया है। 72 घंटे के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीएनए जांच के लिए नमूने सुरक्षित रखे जाएंगे। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।